
फ्लैश फ्लड से हादसे की आशंका
पीआरओ अनिल सक्सेना के मुताबिक, पुलिया धंसने से हादसा हुआ। फ्लैस फ्लड से हादसे की आशंका है। दोनों ट्रेनें छोटी पुलिया पर पटरी से उतरीं हैं।
35 ट्रेनों के रूट बदले
हादसे की वजह से 35 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, कामायनी एक्सप्रेस के एस1 से एस11 के बीच के सभी डिब्बे, जबकि जनता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे। यात्रियों के अनुसार अचानक तेज धमाके के साथ ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकांश यात्री सोए हुए थे। जिस जगह हादसा हुआ है वह हरदा स्टेशन भोपाल से 160 किमी दूर स्थित खंडवा व इटारसी के बीच में पड़ता है।
अंधेरा और पानी होने से रेस्क्यू में बाधा
अंधेरा और पानी ज्यादा होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। लाइट की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। घटनास्थल पर मैं और एसपी मौजूद हैं।
हेल्पलाइन नंबरः
हरदाः 9752460088
वाराणसीः 9794845312, 0542 2504221
मुंबईः 022-5280005
भोपालः 07554061609
बीनाः 075802222
इटारसीः 0758422419200
Leave a comment