Tuesday , 28 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Issue: School’s of Agra charge three month fees with admission fees
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Issue: School’s of Agra charge three month fees with admission fees

193

आगरालीक्स …आगरा के स्कूलों में आनलाइन एडमिशन लिए जा रहे हैं, 20 से 40 हजार एडमिशन फीस के साथ तीन महीने की फीस भी जमा कराई जा रही है, दो बच्चों वाले अभिभावक परेशान हैं, फीस जमा ना करने पर एडमिशन कैंसल।
आगरा में मार्च से लॉक डाउन है, अधिकांश स्कूलों में नई क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने इंतजार करने के बाद आनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी। नया एडमिशन लेने वाले छात्रों को एडमिशन पफीस के साथ तीन महीने की पफीस भी जमा करनी है, इस तरह नए एडमिशन पर 25 से 55 हजार रुपये तक जमा करने पड रहे हैं, मैसेज भेजकर एडमिशन और तीन महीने की फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है, इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है, इस दौरान फीस जमा ना करने पर प्रवेश के लिए दावा नहीं कर सकेंगे।
दो बच्चे वाले अभिभावक परेशान
सबसे ज्यादा समस्या दो बच्चों वाले अभिभावक को हो रही है, जिन अभिभावकों का एक बच्चा स्कूल में पढ रहा है, उसी स्कूल में वे अपने दूसरे बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं। इसके लिए एडमिशन और तीन महीने की फीस जमा करनी है, ऐसा ना करने पर एडमिशन कैंसल हो सकता है। इसके साथ ही स्कूल में पढ रहे बच्चे की भी तीन महीने की फीस जमा करनी होगी।
एक ही स्कूल के प्री स्कूल से जूनियर स्कूल में प्रवेश पर भी एडमिशन शुल्क
आगरा मिशनरी स्कूलों में तीन और चार साल से अधिक उम्र वाले बच्चों का नर्सरी में प्रवेश लिया जाता है, इसके लिए एडमिशन फीस जमा करनी होती है। इनका प्रवेश प्री स्कूल में होता है, इसके बाद कक्षा एक में आने पर इसी स्कूल की जूनियर विंग में प्रवेश के लिए दोबारा एडमिशन शुल्क जमा करना होता है। इससे भी अभिभावक परेशान हैं।

स्कूल द्वारा भेजा गया मैसेज
Dear Parents,
If you can afford to pay school fee including admission fee, please follow the instructions given below:-
Deposit the fee Rs. 54,990/- (Admission fee 1st quarter fee) through net banking on or before 12/5/20.( Account details Π Same as Registration time).
(Considering the financial position of people during this pandemic and following the Govt. instructions, there is no hike in the school fee for the year 2020-Φ21).
Regards
St. PeterΦs College (SMS part 2/4)
Contact No: 9719455115 (Timing 10:00 am to 2:00 pm)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

बिगलीक्स

Mathura News Live: Woman killed her three old child, Expose after One month

​मथुरालीक्स ..वीडियो.. दर्दनाक, प्रेमी से बात करने पर बेटे के शोर मचाने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Water logging after heavy rain in Agra, Video

आगरालीक्स..Agra News: .. आगरा में तेज बारिश से कई जगह पर भीषण...

error: Content is protected !!