आगरालीक्स …आगरा में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट करने के मामले में मिली जमानत, मजदूरों को बसों से भेजने के मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा
के एक हजार बसों को राजस्थान के बॉर्डर फतेहपुर सीकरी और मथुरा से आगे ना बढने पर राजनीति पल पल बदल रही है।
आगरा पुलिस ने पफतेहपुर सीकरी से यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल और पूर्व एमएलसी प्रदीप माथुर के खिलापफ धारा 188, 269 और महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया था, इसे लेकर सुबह से ही राजनीति गर्माती रही। दीवानी में पेश किया गया, यहां 20 20 हजार रुपये के निजी मुचलकों पर तीनों को रिहा करने के आदेश जारी कर दिए गए।
यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लखनऊ पुलिस हजरतगंज थाने के लिए लेकर हुई रवाना
यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जमानत मिल गई, यहां पहले से ही लखनऊ पुलिस पहुंच गई थी, प्रदेश अध्यक्ष पर बसों का ब्योरा गलत देने पर लखनऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, ऐसे में जमानत मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने अपने साथ ले गई।