आगरालीक्स.. श्री बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे उद्योगपति लॉक डाउन के चलते दर्शन नहीं कर सके, गेट पर मत्था टेका और दो करोड का चेक ठाकुर बांके बिहारी महाराज के नाम से देकर चले गए।
आगरा रीजन के व्रंदावन मथुरा में लॉक डाउन के चलते श्री बांके बिहारी मंदिर के पट बंद है। ऐसे में यहां मदर सन सूमी लिमिटेड कंपनी के मालिक चांद सहगल पहुंचे, यह कंपनी कार के पार्ट बनाती है। वे हर साल अप्रैल में आते हैं लेकिन लॉक डाउन के चलते मई में श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पट बंद मिले, उन्होंने गेट पर ही मत्था टेक दिया।
दो करोड का चेक सौंपा, बिहारी जी हैं पार्टनर
उन्होंने दो करोड का चेक ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज के नाम से मंदिर प्रशासन को सौंपा, इसके बाद वे चले गए। वे हर साल मंदिर में दान करते हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी ने श्री बांके बिहारी महाराज को अपने बिजनेस में पार्टनर बना रखा है, इसलिए हर साल अप्रैल में अपने बिजनेस के लाभ में पार्टनर का हिस्सा देने के लिए यहां आते हैं। इसी तरह से तमात बिजनेस मैन ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज को अपना पार्टनर बना रखा है।