आगरालीक्स…. आगरा में लॉक डाउन में अनूठी शादी हो रही हैं, दूल्हा के साथ दो बाराती आए, दुल्हन के घर पर दूल्हा और बरातियों के स्वागत के लिए दो लोग खडे हुए थे, मास्क सात फेरे लिए, शादी के बाद विदा कराकर दूल्हा दुल्हन चले गए।
आगरा के शमसाबाद की रहने वाली युवती की शादी कोटा राजस्थान के युवक से हुई थी, कई महीने से शादी की तैयारी चल रही थी। मगर, 25 मार्च से लॉक डाउन लग गया, ऐसे में शादी की तिथि बदलने के बजाय लॉक डाउन में शादी करने का निर्णय लिया गया। यह दो राज्यों के बीच की शादी थी इसलिए औपचारिकताएं ज्यादा हुईं, बंदिश भी अधिक थी।
दूल्हा दो बरातियों के साथ मास्क लगाकर पहुंचा
शादी के लिए कोटा राजस्थान से दूल्हा अपने साथ दो बरातियों को लेकर शमसाबाद पहुंचे, यहां दूल्हन के घर पर भी लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था, उनके परिवार के ही लोग थे। दूल्हा बिना बैंड बाजे की बारात को लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे, यहां दो घरातियों ने उनका स्वागत किया।
मास्क लगाकर लिए फेरे
शादी के लिए वरमाला डालने से पहले दूल्हा और दुल्हन ने मास्क पहने, सात पफेरे लेने के लिए भी मास्क पहने रहे, शादी होने के बाद विदा कराकर चले गए।