आगरालीक्स… आगरा के स्कूल लॉक डाउन के चलते तीन महीने की फीस माफ कर रहे हैं, ऐसे में एक और एसोसिएशन ने फीस माफ करने की घोषणा की है, एसोसिएशन से 60 स्कूल जुडे हुए हैं।
आगरा में 25 मार्च से ही स्कूल बंद हैं, स्कूल की तरफ से फीस जमा करने के मैसेज आने लगे हैं। इससे पैरेंटस परेशान हैं, साथ ही स्कूल बैग भी खरीदना है, इसका खर्चा भी चार से पांच हजार रुपये है। ऐसे में कुछ स्कूलों ने लॉक डाउन में सैलरी ना मिलने सहित लोगों की आर्थिक तंगी को देखते हुए फीस माफ कर दी है, अब स्कूलों की एसोसिएशन भी आगे आ रही हैं। आगरा में कई स्कूल एसोसिएशन हैं, इसमें से एक एसोसिएशन ने फीस माफ कर दी है।
एसोसिएशन से जुडे हुए 60 स्कूल
आल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन अस्वा के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और कोषाध्यक्ष पवन शर्मा का मीडिया से कहना है कि एसोसिएशन ने तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया है, एसोसिएशन से 60 स्कूल जुडे हुए हैं, इन सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे तीन महीने की छात्रों से फीस ना लें।