आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 5 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 887 पहुंच गई है। एक की मौत, अभी 36 कंटेनमेंट जोन हैं.
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए केस आए हैं, इसमें से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 43 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैै 60 साल की शमसाबाद निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, शाहगंज निवासी 64 साल की महिला पॉजिटिव आई है। 27 साल के मरीज और 62 साल के बोदला निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
9 डिस्चार्ज, 65 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव नौ मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, अब 65 मरीज ही भर्ती हैं। वहीं, एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है, इस तरह कोरोना संक्रमित 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 783 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं।