आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 1 में 75 दिन से बंद चल रहे ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को खोलने की मांग की गई है, इससे पर्यटन उद्योग संभल सकेगा।
आगरा में कोरोना के केस बढने पर मेयर नवीन जैन ने 8 मार्च ताजमहल को बंद करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था, इसके बाद देश भर में लगातार कोरोना के केस सामने आने के बाद 17 मार्च को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय द्वारा ताजमहल सहित पूरे देश देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को बंद कर दिया गया। इसके बाद से ताजमहल सहित अन्य स्मारक बंद हैं।
75 दिन से बंद है ताज, पर्यटन इंडस्ट्री की टूटी कमर
ताजमहल 75 दिन से बंद है, इससे आगरा की पर्यटन इंडस्ट्री की कमर टूट चुकी है, ऐसे में मेयर नवीन जैन ने भारत सरकार से ताजमहल सहित सभी ऐतिहासिक स्मारकों को खोलने पर विचार करने की अपील की है। उनका कहना है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन 5 में जब सशर्त पूरे देश में व्यवसाय और बाजारों को खोला जा रहा है तो फिर आगरा में भी पर्यटन से जुड़े लाखों लोगों के हित को देखते हुए ताजमहल सहित सभी स्मारकों को खोला जाना चाहिए।