आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 8 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 900 पार कर गई, कोरोना के केस 907 पहुंच गए हैं।
आगरा में सोमवार को सात नए केस आए हैं, इसमें से तीन मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में सांस लेने में परेशानी और बुखार आने पर भर्ती किए गए। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। नाई की मंडी निवासी 37 साल के मरीज को एसएन में भर्ती किया गया था, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिनाहट क्षेत्र की 46 साल की महिला को होम क्वारंटीन किया गया था, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। शास्त्रीपुरम निवासी 57 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। 29 साल की नगला पदी निवासी महिला, 30 साल के शाहगंज निवासी मरीज और शाहगंज निवासी 60 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एक मरीज की मौत, 7 सात डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हुई है, यह मरीज एसएन में भर्ती कराया गया था, मौत होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अभी तक कोरोना पॉजिटिव 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सात मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए, अब कोरोना से 795 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का फीसद 87.65 है। अब 67 मरीज भर्ती हैं।