आगरालीक्स …आगरा में सडकों का लॉक खुलने के बाद सख्ती कर दी है, 2300 वाहनों के चालान किए गए, बाइक, स्कूटी और कार के लिए नियम बनाए गए हैं, खबर पढने के बाद घर से निकलें।
आगरा में अनलॉक 1 के पहले दिन सोमवार को सडकों पर भीड दिखाई दी, इसके बाद सख्ती की गई है। बेवजह लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है। इसके साथ ही सख्त नियम बनाए गए हैं, जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।
बाइक, स्कूटी पर दो लोग, हेलमेट और मास्क अनिवार्य
बाइक और स्कूटी पर दो लोग बैठ सकते हैं लेकिन इन दोनों को हेलमेट और मास्क पहनना होगा, इनकी गाडी के पेपर भी चेक किए जाएंगे। हेलमेट और मास्क ना पहनने पर चालान किया जाएगा, गाडी के पेपर ना होने पर सीज कर दी जाएगी, इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है।
कार में तीन लोग, लेकिन दो पीछे बैठेंगे
कार में तीन लोग बैठ सकेंगे, इसमें एक व्यक्ति की आगे बैठ सकता है, दो लोग पीछे बैठेंगे, मास्क सभी के लिए अनिवार्य है। इसकी भी जांच की जा रही है।
2300 वाहनों का चालान
मंगलवार को आगरा में सख्ती की गई है, 2300 वाहनों के चालान किए गए हैं।