आगरालीक्स ..आगरा 70 दिन बाद बाजार खुला, पुलिस ने दुकानें बंद करा दी, कई जगह विवाद हुए। सम विषम के नियम संग शर्तों को लेकर विवाद हो गया, स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा।
आगरा में बुधवार को पहले दिन बाजार खुले, अलग अलग क्षेत्रों में सात सात घंटे के लिए बाजार खुलने थे, इसमें बाजार बंद रखने से लेकर सम विषम और दाएं बाएं की दुकान खोलने का नियम बनाया गया था। मगर, पहले दिन समस्या हुई, कई बाजारों में दुकान खुलने के बाद पुलिस ने सख्ती की और दुकानें बंद करा दीं, कई बाजार में आम सहमति नहीं बनने से भी परेशानी हुई।
दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग ना होने पर की जाएगी सील
बाजारों पर पुलिस और प्रशासन की टीम नजर रखेगी, दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा, पूरे बाजार को भी चेक किया जाएगा, बाजार की अधिकांश दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं हो रही है तो उस बाजार को तीन दिन के लिए बंद करा दिया जाएगा।
मास्क ना लगाने पर जुर्मान संग कार्रवाई
घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य है, मास्क ना लगाने पर जुर्माना लगाया जाएगा, 100 100 रुपये और उसके बाद 500 रुपये का जुर्माना है, इसके साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
दुकानों की सफाई, चल रही तैयारी
मंगलवार को आगरा के बाजारों में दुकानों की सफाई का काम चलता रहा, व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की, दुकान खोलने के समय के साथ ही नियमों की जानकारी दी गई।
ऐसे खुलेंगे शहर के बाजार
सुबह नौ से शाम चार बजे ताजगंज, एत्माउददौला के बाजार
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कोतवाली दवा बाजार, हींग की मंडी, मोतीगंज, भैरों बाजार, बेलनगंज, सीताराम मार्केट, कचहरी घ्ज्ञाट, गुदडी मंसूर खां, माल का बाजार, पीपल मंडी, शाहगंज, रूई की मंडी, भोगीपुरा, खेरिया मोड, लोहामंडी, राजामंडी बाजार, मदिया कटरा, जयपुर हाउस।
11 से शाम छह बजे तक रावत पाडा, दरेसी नंबर एक, दो और तीन रिटेल दुकानदार, जौहरी बाजार, काला महल, राजेंद्र माहर्केट, मोती कटरा ओर सदर क्षेत्र के बाजार
दोपहर 12 से सात बजे तक कोतवाली सरापफा बाजार, कश्मीरी बाजारख् कपडा बाजार, सुभाष बाजार, नमक की मंडी, दरेसी नंबर एक, दो और तीन की थोक की दुकान, नाई की मंडी कपडा और सराफा बाजार
लोहामंडी बाजार खुलने की शुरूआत सीधे हाथ से होगी, चौराहा बनेगा आधार
छत्ता दुकानें सम विषम तरीके से खुलेंगी, दुकानों पर नंबर डाल दिए जाएंगे
ये बाजार रहेंगे बंद
मंटोला, राम नगर पुलिया से शंकरगढ की पुलिया, पेठा बाजार, ग्यासपुरा के सामने, प्रथवीनाथ फाटक, बाहर खंभा, नगला छउआ, नगला फकीरचंद
साप्ताहिक बंदी
रविवार हींग की मंडी, संजय प्लेस, छत्ता क्षेत्र के बाजार
सोमवार सराफा बाजार, शाहगंज बाजार
मंगलवार काला महल, सदर बाजार,
6 दिन खुलेंंगी फैक्र्टी
कर्मचारियों के बीच में छह फीट की दूरी होनी चाहिए, मास्क अनिवार्य
भवन निर्माण, मरम्मत की छूट, पास की जरूरत नहीं है, राजमिस्त्री, मजदूरों को काम की छूट है, बिल्डिंग मेटेरियल भी आ जा सकेगा, इसके लिए कोई प्रतिबंध नहीं है