आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 1 में कंटेनमेंट जोन और बफर जोन पूरी तरह से बंद हैं, न्यूरोसर्जन के पॉजिटिव आने सहित कोरोना के केस बढने पर कंटेनमेंट जोन की संख्या बढकर 49 पहुंच गई है।
आगरा में अनलॉक 1 में कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में दुकानें और बाजार खुलने पर रोक है, आगरा में 31 मई को 41 कंटेनमेंट जोन थे, कोरोना के नए केस लगातार बढ रहे हैं, इसमें गंभीर मरीज भी आ रहे हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। ऐसे में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढाई जा रही है।
शहरी क्षेत्र में 35, ग्रामीण में 14 कंटेनमेंट जोन
आगरा में नए केस आने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढा दी गई है, अब शहरी क्षेत्र में 35 कंटेनमेंट जोन हैं और ग्रामीण क्षेत्र में 14 कंटेनमेंट जोन हैं।
