आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के केस बढने लगे हैं, गंभीर हालत में कोरोना के मरीज भर्ती हो रहे हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से बेवजह बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही मास्क ना पहने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
आगरा में कोरोना के केस 937 पहुंच गए हैं, केस कम नहीं हो रहे हैं लेकिन अब गंभीर हालत में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हो रहे हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आकडा बढने लगा है। ऐसे में लॉक डाउन में मिली छूट के बाद लोग बाहर निकल रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढता जा रहा है।
मास्क अनिवार्य, सोशल डिस्टेंसिंग से बचाव
लोगों को आगाह किया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जिससे संक्रमण का खतरा ना रहे। हाथ को मुंह और नाक पर ना लगाए, हाथ साबुन से छोएं, सैनेटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।