आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहल, आगरा किला सहित ऐतिहासिक स्मारक आठ जून से खुलेंगे या नहीं, संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षित 820 स्मारकों को खोलने के आदेश के बाद आगरा में 14 स्मारक ही खुल सकेंगे, ये वे स्मारक हैं जहां नमाज पढी जाती है। ऐसे में ताजमहल स्थित मस्जिक को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए खोला जा सकता है। मगर, पर्यटकों के लिए ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा सहित अन्य संरक्षित स्मारक बंद रहेंगे।
आगरा में खोले जा सकते हैं 14 स्मारक
आगरा में 14 स्मारक ऐसे हैं जहां नमाज होती है, इसमें ताजमहल स्थित मस्जिद भी है, यहां शुक्रवार को नमाज अदा की जाती है, ऐसे में आगरा में ऐतिहासिक स्मारकों को खोला जाता है तो उसमें ताजमहल में स्थित मस्जिद, आगरा में ईदगाह, हुमायूं मस्जिद, जामा मस्जिद, जामा माजिद एत्मादपुर, फतेहपुरी मस्जिद, काली मस्जिद, दीवान जी बेगम का रोजा और मस्जिद, जामा मस्जिद फतेहपुर सीकरी, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, बहाउद्दीन के मकबरे से लगी छोटी मस्जिद, संगतराश मस्जिद, दिल्ली गेट और लाल दरवाजा के बीच स्थित मस्जिद को खोला जा सकता है।