आगरालीक्स.. आगरा में बंदी के दिन सदर की सौदागर लाइन में स्टरलिंग डिजिटल शोरूम खोलने, सोशल डिस्टेंसिंग ना होने के साथ एक अन्य दुकान पर मास्क ना पहने पर मुकदमा, इन दोनों मामलों में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीओ विकास जायसवाल का कहना है कि सदर क्षेत्र में शनिवार को एसआई अमन कुमार गश्त कर रहे थे, यहां सौदागर लाइन में स्टर्लिंग डिजिटल शोरूम खुला हुआ था, जबकि नियम के अनुसार यह बंद होना चाहिए, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा था। इस मामले में संचालक दिनेश नागिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मास्क ना पहनने पर मुकदमा
शहजादी मंडी स्थित गोपाल होम्योपैथिक स्टोर पर कर्मचारी तरुण शर्मा मास्क नहीं पहने हुए था, इसके खिलापफ भी कार्रवाई की गई है।
फाइल फोटो