आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 19 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित की संख्या 1107 पहुंच गई है, कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है।
आगरा में बुधवार यानी 17 जून को कोरोना के 19 नए केस आए हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। इसमें 40 साल की किदवई नगर निवासी टीबी की मरीज, 40 साल के कमला नगर निवासी मरीज और कोरोना पॉजिटिव लगडे की चौकी निवासी 45 साल के मरीज की मौत हो गई है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव 70 की मौत हो चुकी है।
अस्थायी जेल में बंद महिला, केंद्रीय हिंदी संस्थान के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव
एमडी जैन इंटर कॉलेज की अस्थायी जेल में बंद 50 और 44 साल की महिला, जगनपुरा क्षेत्र के 44 साल के स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। न्यू आगरा क्षेत्र के निजी अस्पताल में 37 साल के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 64 साल के छीपीटोला निवासी मरीज, 42 साल के केंद्रीय हिंदी संस्थान के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 25 साल के चार हिस्सा पफतेहपुर सीकरी निवासी मरीज, 32 साल के सुशील नगर यमुना ब्रिज निवासी मरीज, 55 साल की नाला मंटोला निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव
39 साल के लोहामंडी निवासी मरीजख् 43 साल की देवरी रोड निवासी महिला मरीज, 46 साल के मोती नगर जगदीशपुरा निवासी मरीज, 72 साल के नया पाडा निवासी मरीज, 36 साल के खेरागढ निवासी मरीज, 40 साल के कमला नगर न्यू आगरा निवासी मरीज, 56 साल के नामनेर न्यू आगरा निवासी मरीज, 54 साल के खेरागढ निवासी मरीज 69 नेताजी नगर आगरा, 70 साल की ईदगाह आगरा की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
9 मरीज डिस्चार्ज, 146 का चल रहा इलाज
बुधवार को कोरोना पॉजिटिव नौ मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, कोरोना पॉजिटिव 892 मरीज ठीक हो चुके हैं। 146 मरीजों का इलाज चल रहा है।