आगरालीक्स ..आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारा, होटल से जुए के फड़ लगी हुई थी, पुलिस ने 8 जुआरी अरेस्ट कर लिए हैं, इनसे कैश जब्त किया है।
आगरा में थाना प्रभारी सहित क्राइम ब्रांच की टीम बदलाव के बाद पुलिस की नई टीम एक्शन में आ गई है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने सिकंदरा क्षेत्र के एक होटल में छापा मारा, टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई। एक कमरे में आठ लोग जुआ खेल रहे थे, पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, पुलिस ने आठ से अधिक जुआरियों को अरेस्ट कर लिया।
होटल के कमरे से कैश किया जब्त
क्राइम ब्रांच की टीम ने होटल के कमरे से कैश जब्त किया है, जुआरियों से पूछताछ की जा रही है, होटल में जुआ कौन खिला रहा था, इस मामले की जांच की जा रही है। होटल संचालक और मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।