आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 107 में छापा मारकर 10 हाई प्रोफाइल जुआरियों को अरेस्ट कर लिया। होटल मालिक और मैनेजर पफरार हैं, इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने 2 लाख 76 हजार नगद, 12 मोबाइल, एक कार, दो एक्टिवा वाहन और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
आगरा में मंगलवार शाम को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि सिकंदरा चौराहे के पास शेल्टर होम में नाल पर जुआ कराया जा रहा है। जुआ होटल का मालिक विष्णु शिवहरे और मैनेजर सुमित करा रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच आगरा, एसओजी आगरा और क्षेत्रीय पुलिस होटल के कमरा नंबर 107 में छापा मारा। पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से जुए की फड़ से तकरीबन 2 लाख 76 हजार नगद, 12 मोबाइल, एक कार, दो एक्टिवा वाहन और ताश के पत्ते बरामद किए है। होटल का मालिक विष्णु शिवहरे और मैनेजर सुमित फरार हैं। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि होटल का मालिक व मैनेजर दोनों फरार है। इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी कमलेश सिंह, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसआई हरीश चौधरी, एसआई मोहित सिंह, एसआई राजकुमार व अन्य शामिल रहे।
इन्हें किया गया अरेस्ट
जितेंद्र निवासी रियान एन्क्लेव गुडगांव
नीतेश उर्फ लाला भाई निवासी 25 कैलाश कॉलोनी बल्केश्वर
सुमित कुमार निवासी बल्केश्वर
राजकुमार निवासी 53 ताजनगरी फेस टू ताजगंज
पंकज कुमार गुप्ता निवासी न्यू आदर्श नगर टीला बल्केश्वर
राजकुमार निवासी शास्त्री नगर थाना हरीपर्वत
जितेंद्र कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी बोदला
नितिन कुमार निवासी बल्केश्वर कॉलोनी
बंटू निवासी ककरैठा
मुकेश सिंह निवासी आवास विकास