आगरालीक्स… आगरा में स्कूल संचालक जुलाई से स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं, अभिभावकों को कहना है कि स्कूल संचालक फीस लेने के लिए स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं।
जुलाई से स्कूलों को खोलने की मांग
आगरा में बुधवार को उप्र शिक्षण संस्थान युवा प्रबंधक परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुखरैया ने ने डीआइओएस रवींद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की।
इसमें कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण 16 मार्च से सभी बोर्डों के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालय बंद हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। आनलाइन से कक्षाएं लगाई जा रही हैं, लेकिन 40 फीसद छात्र की पढाई कर पा रहे हैं, तमाम अभिभावकों पर मोबाइल और लैपटॉप नहीं है। इसके लिए जुलाई महीने से स्कूल खोल दिए जाएं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल संचालक पफीस लेने के जुगत में है, इसके लिए स्कूल खुलवाना चाह रहे हैं, आज हर बच्चे के घर पर एंड्राइड मोबाइल और लैपटॉप है और बच्चे आनलाइन क्लास में पढ रहे हैं, उनके टेस्ट भी लिए जा रहे हैं।
ये बरतेंगे सावधानी
- स्कूल में सुबह असैंबली नहीं होगी।
- एंट्री के सभी की समय थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन होगा।
- बच्चे पांच-छह फीट दूरी पर बैठेंगे।
- कक्षा में सिर्फ 25-30 बच्चे ही बुलाएं जाएंगे।
- बच्चों को उनके रोल नंबर के हिसाब से एक दिन छोड़कर अगले दिन बुलाया जाएगा।
- बच्चे लंच बॉक्स और पानी की बोतल साथ रखेंगे, कुछ भी शेयर नहीं करेंगे।