आगरालीक्स ..आगरा में 100 लोग कोरोना की जांच कराने पहुंच रहे हैं, इसमें से 5.81% यानी छह कोरोना के केस आ रहे हैं, 84 मरीजों की मौत, प्रदेश में सबसे ज्यादा कुल केस 1177 पहुंच गए हैं।
आगरा में कोरोना का पहला केस तीन मार्च को आया था, 25 जून तक आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1177 पहुंच गई है। जबकि 84 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है, 110 मरीज अभी भी भर्ती हैं। 984 मरीज ठीक हो चुके हैं।
100 में से 6 में कोरोना पॉजिटिव
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार आगरा में सैंपल पॉजिटिविटी रेट, यानी प्रति 100 सैंपल पर कितने मरीजों में कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है, यह 5.81% है। इसका मतलब 100 जांच कराने वालों में करीब छह कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।
11 नए केस आए
30 साल के सैनिक नगर राजपुर चुंगी निवासी मरीज को तेज बुखार आने पर भर्ती किया गया, जांच में कोरोना की पुष्टि हुइ है। 62 साल की कालिंदी विहार निवासी महिला मरीज और 65 साल के खुशी नगर निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। 48साल के कालिंदी विहार निवासी मरीज, 35 साल के आशियान निवासी मरीज और 67 साल के ताल सेमरी देवरी रोड निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव
26 साल की नगला फकीर चंद ईदगाह निवासी 26 साल की गर्भवती महिला और 26 साल की सुरक्षा विहार निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
10 मरीजों की छुटटी
गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 984 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, 110 मरीज भर्ती हैं।