आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 2 घातक होने लगा है, 4 दिन में कोरोना के 55 केस आ गए हैं, 4 मरीजों की मौत हुई है। सतर्क हो जाएं, कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, बेवजह घर से बाहर ना निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
आगरा में एक जुलाई से अनलॉक 2 में कोरोना के 55 केस आए हैं। एक जुलाई को 14, दो जुलाई को 12, तीन जुलाई को 14 और चार जुलाई को 15 केस आ चुके हैं।
अनलॉक 2 में आगरा में कोरोना के केस
1 जुलाई कोरोना के केस 14, दो मरीजों की मौत
2 जुलाई कोरोना के केस 12, एक मरीज की मौत
3 जुलाई कोरोना के केस 14, एक मरीज की मौत
4 जुलाई कोरोना के केस 15 , एक भी मरीज की मौत नहीं
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
42 साल के अजीत नगर खेरिया रोड निवासी मरीज, 81 साल के अजीत नगर निवासी मरीज, 45 साल के गोपालपुरा शमसाबाद निवासी मरीज, 70 साल के टीकरी निवासी मरीज, 39 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 72 साल के नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 72 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 38 साल के सदर तहसील निवासी मरीज, 30 साल के ताजगंज निवासी मरीज और 29 साल के आवास विकास सिकंदरा निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
13 मरीज डिस्चार्ज, 139 का चल रहा इजाज
शनिवार को कोरोना संक्रमित 13 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 139 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1053 डिस्चार्ज हो चुके हैं।