आगरालीक्स …आगरा में एक ही जगह से कोरोना के नए केस आने के बाद बाजार तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शमसाबाद में गोपालपुरा से शमसाबाद चौराहे तक बाजार सात जुलाई से नौ जुलाई तक बंद रहेगा।
आगरा के गोपालपुरा शमसाबाद में कोरोना के लगातार केस आ रहे हैं, यह क्षेत्र हॉट स्पॉट है। यहां रहने वाले 30 साल के युवक, उनकी 2 साल की बच्ची, और 24 साल के छोटे भाई की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 39 साल के प्रताप नगर निवासी मरीज, 55 साल के मुगल रोड कमला नगर निवासी मरीज, 71 साल के नगला प्रथ्वीनाथ निवासी मरीज, 61 साल का अछनेरा निवासी मरीज, 48 साल की खेरिया निवासी मरीज, 24 साल के जगजीत नगर निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

सात से 9 जुलाई तक बाजार रहेगा बंद
शमसाबाद के गोपालपुरा में लगातार केस आ रहे हैं, इसके बाद गांधी चौक से शमसाबाद चौराहे तक बाजार सात से नौ जुलाई तक बंद कर दिया गया है, बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा।
71 कंटेनमेंट जोन
आगरा में कोरोना के केस 1295 पहुंच गए हैं, 1059 मरीज ठीक हो चुके हैं, 146 मरीज ही भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। जिन इलाकों में कोरोना के केस मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है, आगरा में 71 कंटेनमेंट जोन हैं।