आगरालीक्स ..अब आगरा में कोरोना की जांच के सैंपल देने के बाद 36 घंटे और रिपोर्ट आने से पहले आगरा से बाहर नहीं जा सकेंगे, मोबाइल बंद किया तो कार्रवाई होगी।
आगरा में छह जुलाई को कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1306 पहुंच गई, हर रोज नए केस आ रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल ज्यादा लिए जा रहे हैं। मगर, तमाम लोग सैंपल देने के बाद आगरा से बाहर चले गए, कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला।
गलत दर्ज कराया मोबाइल नंबर
स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराती है लेकिन कई लोगों ने सैंपल देते समय अपना मोबाइल नंबर गलत लिख दिया, इससे उनका पता नहीं चल सका।
महामारी अधिनियम में होगी कार्रवाई
इस तरह के मामले बढने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश दिए हैं कि कोरोना की जांच के लिए सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आने तक और 36 घंटे तक जो भी पहले हो, आगरा से बाहर नहीं जा सकेंगे, मोबाइल बंद नहीं करेंगे, सही नंबर दर्ज कराएंगे। जो ऐसा नहीं करेगा, उसके खिलाफ महामारी अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।