आगरालीक्स …आगरा में इंजीनियर बनकर डॉक्टर से शादी कर ली, शादी के बाद पता चला कि जो खुद को इंजीनियर बता रहा था वह 7 वीं पास है, इस मामले में पीडिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली दंत चिकित्सक युवती की मुलाकात पांच साल पहले लोहामंडी के रहने वाले युवक से हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को इंजीनियर बताया। उसके साथ प्यार का नाटक करके अपने जाल में फांस लिया।दंत चिकित्सक के घरवाले शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए, लेकिन बेटी ने फैजान से शादी करने के लिए कहा तो वे भी तैयार हो गए। जनवरी 2016 में धूमधाम से एक होटल से दोनों का निकाह कर दिया।दहेज में कार और लाखों के जेवरात तथा नकदी दी।दंत चिकित्सक विदा होकर ससुराल पहुंची तो कुछ दिनों बाद पता चला कि शौहर इंजीनियर नही है।फजीं डिग्री दिखाई थी। वह सातवीं पास है, चांदी का काम करता है।
फोन पर कह दिया तीन तलाक
दंत चिकित्सक ने अपने मायके में भी इसे नहीं बताया।इससे शौहर और ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ गया।उसने दहेज में मिली कार को बेच दिया।दंत चिकित्सक पर मायके से रकम लाने का दबाव बनाने लगे।दंत चिकित्सक के एक बेटी भी हो गयी।वह बेटी के भविष्य की खातिर दिल्ली चली गयी। दिल्ली में हॉस्पिटल में नौकरी कर ली, तीन महीने पहले फोन पर तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के यहां धोखाधड़ी से शादी करने पर कार्रवाई की मांग की है।