आगरालीक्स ..आगरा में भीषण हादसे में पांच की मौत, दो घायल।
आगरा में मंगलवार आधी रात सिकंदरा क्षेत्र में रोड किनारे सो रहे 9 लोगों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक सो रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए हैं।
गुरुद्वारे के पास हुआ हादसा
गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार रात को दुकानों के सामने फुटपाथ पर लोग सो रहे थे, आधी रात को अनियंत्रित कंटेनर ने फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को चपेट में ले लिया, हादसे में दो की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है।
शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास
हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, दो घायल हैं, म्रतकों में से एक आवास विकास क्षेत्र का बताया जा रहा है जबकि दूसरा शाहगंज क्षेत्र का है, अन्य म्रतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।