आगरालीक्स ..आगरा में श्रीमनकामेश्वर मंदिर के पास के बाजार की पूरी गली को बंद कर दिया है, यहां बडी संख्या में थोक की दुकानें हैं, कोरोना के केस आने के बाद मार्केट बंद किया गया है।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास कॉस्मेटिक, प्रोविजनल स्टोर, कपडों सहित थोक की दुकानें हैं। सकरी गली में बनी दुकानों में भीड रहती है, यहां कोरोना के केस भी आए हैं। इसके बाद गुरुवार को एक गली को बंद कर दिया गया। यहां बैरीकेटिंग लगा दी गई हैं।
बफर जोन घोषित कर 14 दिन के लिए किया जा सकता है बंद
जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुभाष बाजार, सर्राफा बाजार, किनारी बाजार, फव्वारा, लुहार गली सहित थाना कोतवाली और मंटोला के बाजारों से संक्रमण फैलने का खतरा है, आईसीएमआर की गाइड लाइन के तहत इन बाजारों सहित क्षेत्रों को बफर जोन में घोषित किया जा सकता है। ऐसे में इन बाजारों में 14 दिनों तक पूर्णता जनता का आवागमन बंद करने पर विचार किया जा सकता है।
मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन
जिला प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण से रोकथाम के लिए अपील की है कि वे मास्क पहनें, बाहर जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बेवजह घर से बाहर ना जाएं।