आगरालीक्स.. आगरा में सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड अरेस्ट कर लिया है, उसकी मां गांव की प्रधान है, पुलिस पूछताछ कररही है।
आगरा में दो जुलाई को ताजगंज पुलिस ने सेना में भर्ती करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकडा था, पुलिस ने आगरा के गांव बुढ़ाना निवासी उदय और बुलंदशहर निवासी जितेंद्र थे। वही इस दौरान भर्ती के लिए आए अभ्यर्थी बुलंदशहर निवासी आकाश उसके पिता को भी अरेस्ट कर लिया था लेकिन मास्टर माइंड गांव बुढैरा निवासी राकेश चौधरी पफरार हो गया था, पुलिस ने उसे भी अरेस्ट कर लिया।
मां है ग्राम प्रधान
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मास्टर माइंड राकेश चौधरी की मां ग्राम प्रधान हैं। राकेश सेना में भर्ती कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था, उसके गिरोह के सदस्य कई जिलों में हैं।