आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत, 14 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 141 पहुंच गई है।
सोमवार को कोरोना के 14 नए केस आने से संक्रमित मरीजों की संख्या 1411 हो गई है। कोरोना संक्रमित 59 साल के दयालबाग निवासी मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, उनकी मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 93 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए पॉजिटिव केस
52 साल की ताजगंज निवासी महिला मरीज, 50 साल के मरीज, 29 साल की शिव नगर कॉलोनी बालाजी पुरम शाहगंज निवासी मरीज, 39 साल के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी मरीज, 68 साल की प्रेम भवन दयालबाग निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
75 साल के बुजुर्ग, 24 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव
प्रताप नगर निवासी 75 साल के बुजुर्ग, 48 साल के अंसल टाउन बरौली अहीर, 50 साल की मोती कटरा निवासी महिला मरीज, 25 साल की नगला कलाल खेरिया निवासी गर्भवती महिला, 52 साल के नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 63 साल के ब्रज विहार कमला नगर निवासी मरीज, 52 साल के ताजगंज निवासी मरीज, 24 साल की नगला परौसी निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
17 मरीज हुए ठीक, 164 का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 17 और मरीज ठीक हो गए, इस तरह 1154 मरीज कोरोना के ठीक हो चुके हैं, 164 मरीजों का इलाज चल रहा है।