Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ FIR lodge for demanding Luxury car in dowry in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

FIR lodge for demanding Luxury car in dowry in Agra #agra

221

आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी ने बेटी की शादी की, दहेज में बीएमडब्ल्यू और फ्लैट न देने पर बेटी को ससुराल से मारपीट कर निकाल दिया, मुकदमा दर्ज।
मुकदमे के अनुसार, कमला नगर निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी 26 फरवरी 2020 को ट्रांस यमुना के युवक से हुई। विवाहिता के दहेज से ससुराली जन खुश नहीं थे । वे बीएमडब्ल्यू कार और एक फ्लैट की मांग करने लगे। दहेज की मांग को पूरा न कर पाने से ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। साथ ही विवाहिता के साथ मामूली विवाद को लेकर आए दिन मारपीट करना कमरे में बंद करके भूखा प्यासा रखने लगे। अब तक विवाहिता सब झेल रही थी। इसके बाद भी ससुराल वालों की हरकतें बढ़ती गई। उसने ससुर पर गंदी नगर रखने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता का आराेप है कि 12 जुलाई को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया । उनका कहना है कि बीएमडब्ल्यू कार और फ्लैट का इंतजाम होने के बाद ही अब घर आना । विवाहिता ने थाना एत्माद्​दौला में पहुंचकर तहरीर दी। उसकी तहरीर पर एत्माद्दौला थाने में पति, देवर और सास- ससुर के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!