आगरालीक्स.. आगरा में दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, मैरेज होम, कोचिंग इंस्टीट्यूट सहित वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बिजली के बिल के फिक्सड चार्ज में छूट, छूट का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक बिल जमा कर सकते हैं। आगरा में करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को यह लाभ मिल सकता है।
उप्र पॉवर कार्पोरेशन ने व्यवसायिक उपभोक्ता और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के एक महीने के बिल में लगने वाले फिक्स चार्ज में छूट दी है। इसके लिए 30 जून तक बिल जमा करना था लेकिन अभी भी तमाम लोगों ने बिल जमा नहीं किया है, ऐसे में अब जो उपभोक्ताओं 31 जुलाई तक अपना संपूर्ण बिल जमा करेगा। उन्हें अगस्त में बिल में फिक्सड/डिमांड चार्ज की छूट दी जाएगी।