आगरालीक्स… आगरा में होटल में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई, दमकल की गाडी आग बुझाने में जुटी हैं।
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर बुंदू कटरा क्षेत्र में डिफेंस एस्टेट निवासी रवि चौधरी का ऊॅं साईं होटल है। तीन मंजिला होटल में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गयी। होटल के स्टाफ ने आग बुझाने का प्रयास किया, देखते ही देखते आग ने होटल की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वहां मौजूद लाेगों में अफरातफरी मच गयी। वह भागकर बाहर आ गए।
दहशत में आस पास के लोग
हाेटल के आसपास बनी दुकानों और पीछे बने मकानों में रहने वाले लोगों में भी दहशत में आ गए, फायर ब्रिगेड की तीन गाडि़यां माैके पर पहु्ंच गयीं।दमकलों ने करीब एक घंटे के प्रयास से तीन मंजिला होटल में लगी आग पर काबू किया। मगर, होटल पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गया।
सेना कर्मियों ने आग बुझाने में की मदद
होटल से आग की लपटें निकल रहीं थी उसी समय वहां से सेना की गाडी निकल रहीं थी, सेना के जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।