आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के संक्रमण की स्पीड तेज होती जा रही है, पॉश कॉलोनी, अपार्टमेंट से लेकर 93 कंटेनमेंट जोन हैं, पढे पूरी सूची
आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद 500 मीटर के क्षेत्र को बैरीकेट किया जा रहा है। जिस घर में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा ना रहे। इन्हें दवाएं भी दी जा रही हैं, साथ ही स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
कंटेनमेंट जोन की संख्या बढकर पहुंची 93
आगरा में जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है, आगरा में कंटेनमेंट जोन की संख्या 60 से बढकर 93 पहुंच चुकी है। यहां बैरीकेटिंग की गईं हैं।
पॉश कॉलोनी में बढ रहे केस, कमला नगर में तेजी से बढे केस
पॉश कॉलोनी कमला नगर, दयालबाग के साथ ही बल्केश्वर के साथ ही अपार्टमेंट में कोरोना के नए केस आ रहे हैं। जुलाई में ही बल्केश्वर और कमला नगर में 170 नए केस मिल चुके हैं, इसमें से अधिकांश कारोबारी हैं , ये बाजार खुलने पर रावतपाडा, किनारी बाजार, सर्राफा बाजार में अपनी दुकान पर गए थे। भीड अधिक होने के साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय नहीं किए, इससे संक्रमित हो गए। इनके परिजन भी संक्रमित हुए हैं।

