आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमण बढने पर सख्ती बढा दी है, बिना मास्क निकलने वाले 347 लोगों के चालान किए गए, घर से बाहर निकलने वालों से कारण पूछा जा रहा है, बेवजह बाहर निकलने पर चालान किया जा रहा है।
आगरा में कोरोना के केस बढकर 1468 पहुंच गए हैं, बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है, इसके बाद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। इस तरह के मामलों में चालान किया जा रहा है, मास्क ना पहनने वालों से 100 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैंं।
मिनी लॉक डाउन में बाजार रहे बंद
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद हैं, ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है, उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है। वहीं, मास्क ना पहनने पर 347 लोगों के चालान किए गए।