आगरालीक्स.. आगरा में सोमवार को श्री कैलाश मंदिर मेला का स्थानीय अवकाश है, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार से बाजार खुल जाएंगे।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन शुरू हो गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। सावन के तीसरे सोमवार पर श्री कैलाश मंदिर मेला का आगरा में अवकाश रहता है, ऐसे में सोमवार को सरकारी कार्यालयों में बैठक होगी, कार्यालय बंद रहेंगे।

सुबह 10 बजे से खुल जाएंगे बाजार
जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार को स्थानीय अवकाश होने पर सरकारी कार्यालयों में छुटटी रहेगी। मगर, बाजार बंद नहीं रहेंगे, सोमवार से सुबह 10 बजे से बाजार खुल जाएंगे, रात सात बजे तक बाजार खुलेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सर्राफा बाजार सात दिन बाद खुलेगा
कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार के कारोबारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सात दिन के लिए बाजार बंद कर दिया गया था, 19 जुलाई तक बाजार बंद रखने के आदेश दिए गए थे, सोमवार से सर्राफा बाजार खुल जाएगा।