Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Industrial Park develop near inner ring road in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Industrial Park develop near inner ring road in Agra #agra

229

आगरालीक्स.. आगरा में एडीए आर्थिक संसाधनों के अभाव में इनर रिंग रोड से लगी 617 हेक्टेयर जमीन छोडना चाहता है, यहां औद्योगिक पार्क डेवलेप हो सकता है। इसके लिए आगरा डवलपमेंट फाउंडेशन (एडीएफ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उद्योग मंत्री सतीश महाना को प्रस्ताव भेजा है।
औद्योगिक पार्क के लिए उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा भूमि की तलाश की जा रही है। ऐसे में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) आर्थिक संसाधनों के अभाव में इनर रिंग रोड से लगी ग्राम रायपुर, रेहनकलां, एत्मादपुर मदरा व बु़ढ़ाना की 617 हेक्टेयर जमीन को छोडना चाहता है, इस जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित किया जा सकता है।
एडीएफ के सचिव केसी जैन ने बताया कि इस जमीन के लिए भूमि अध्याप्ति अधिनियम के तहत कब्जे की कार्यवाही हो चुकी है पर किसानों को एडीए द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया है। इस जमीन पर यूपीडा द्वारा औद्योगिक पार्क विकसित किया जा सकता है।


जल्द औद्योगिक पार्क का काम हो सकेगा शुरू
एडीएफ ने पत्र में यह बात उठायी है कि एक ओर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि अधिग्रहण अधिनियम के प्राविधानों के अन्तर्गत कब्जा ली गयी भूमि को छोड़ने की बात हो रही है, दूसरी ओर नयी भूमि की तलाश है। यूपीडा द्वारा यदि कोई अन्य वैकल्पिक भूमि ली जाती है तो उसके अर्जन की प्रक्रिया एवं सोशल इम्पेक्ट अससेटमेंट कराये जाने व जमीन को किसानों से प्राप्त करने में 4-5 वर्ष का समय लग सकता है जिससे तुरन्त औद्योगिक संस्थान विकसित करने की योजना प्रभावित होगी।वैकल्पिक भूमि के लिये वर्तमान दरों पर मुआवजे की राशि के रूप में बाजार मूल्य का 4 गुना का भुगतान करना पड़ेगा।
कीठम पर बनाया जाए माल गोदाम
एसोचैम उप्र के आगरा चैप्टर के संयोजक मनीष अग्रवाल ने मांग की है कि कीठम पर नया माल गोदाम जाए, यह व्यापारियों के लिए अच्छा विकल्प होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

error: Content is protected !!