आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के केस 1501, 15 नए केस आए हैं। पढे किस क्षेत्र से आए केस
कोरोना के 15 नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1501 पहुंच गई है।
36 साल के राम नगर शाहगंज निवासी मरीज, 65 साल के राम रघु केहरई चौराहे के पास निवासी मरीज, 28 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 30 साल के पचगई खेरा निवासी मरीज, 27 साल के नूरी गेट निवासी मरीज, 57 साल के राधिका विहार निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
80 साल के बुजुर्गों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
80 साल की राधिका विहार कर्मयोगी कमला नगर निवासी महिला मरीज, 80 साल के जयपुर हाउस निवासी मरीज, 51 साल के मधु नगर निवासी मरीज, 50 साल की नगला पदी निवासी महिला मरीज, 62 साल की कमला नगर दयालबाग निवासी मरीज और 64 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डॉक्टर पति पत्नी कोरोना पॉजिटिव
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र निवासी वरिष्ठ नेत्र सर्जन और उनकी पत्नी नेत्र रोग विशेषज्ञ को मेदांता में भर्ती किया गया। डॉक्टर दंपती कोरोना पॉजिटिव हैं, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की हालत गंभीर है, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की मांग
कोरोना संक्रमित वरिष्ठ नेत्र सर्जन मेदांता में आईसीयू में भर्ती हैं, प्लाज्मा थैरेपी के लिए ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के कोरोना से ठीक हो चुके मरीज से प्लाज्मा दान करने की मांग की गई है, कोरोना से ठीक हो चुके मरीज 24 दिन से चार महीने तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं।
16 मरीज हुई ठीक, 162 हैं भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 16 और मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1245 मरीज ठीक हो चुके हैं, 162 मरीज भर्ती हैं, इलाज चल रहा है।