आगरालीक्स ..आगरा में बाजारों के खुलने का समय बढा दिया गया है, पढे सोमवार से कितने बजे से कितने बजे तक खुलेंगे बाजार
आगरा में मिनी लॉक डाउन के बाद सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खोले जा रहे थे, शनिवार और रविवार को बंदी रहती है। ऐसे में व्यापारियों ने बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खोलने की मांग की थी, डीएम प्रभु एन सिंह ने सोमवार से बाजार का समय सुबह नौ से रात नौ बजे तक कर दिया है।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन शुरू हो गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। सावन के तीसरे सोमवार पर श्री कैलाश मंदिर मेला का आगरा में अवकाश रहता है, ऐसे में सोमवार को सरकारी कार्यालयों में बैठक होगी, कार्यालय बंद रहेंगे।

सुबह 9 बजे से खुल जाएंगे बाजार
जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सोमवार को स्थानीय अवकाश होने पर सरकारी कार्यालयों में छुटटी रहेगी। मगर, बाजार बंद नहीं रहेंगे, सोमवार से सुबह 9 बजे से बाजार खुल जाएंगे, रात 9 बजे तक बाजार खुलेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सर्राफा बाजार सात दिन बाद खुलेगा
कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार के कारोबारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सात दिन के लिए बाजार बंद कर दिया गया था, 19 जुलाई तक बाजार बंद रखने के आदेश दिए गए थे, सोमवार से सर्राफा बाजार खुल जाएगा।