आगरालीक्स ..आगरा में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत को समर्थकों ने मिनी लॉक डाउन की धज्जियां उडाई, 40 गाडियां, सोशल डिस्टेंसिंग दूर, कई ने मास्क तक नहीं पहने, ऐसे ही रुकेगा कोरोना
आगरा की दक्षिण विधानसभा से भाजपा से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए विधायक योंगेंद्र उपाध्याय को भाजपा विधानमंडल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। वे रविवार को लखनऊ से आगरा लौटे। उनके स्वागत के लिए दोपहर में ही समर्थक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास होटल रमाडा पर पहुंच गए।
स्वागत करने पहुंचे दो विधायक, 15 पार्षद और मंडलों के अध्यक्ष
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य सचेतक बनाए जाने पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत करने के लिए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल खेरागढ विधायक महेश गोयल के साथ ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन सहित भाजपा के 15 पार्षद और भाजपा के 21 मंडलों के अध्यक्ष पहुंचे।
40 गाडियां, 15 किलोमीटर में स्वागत
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया गया, होटल रमाडा से वे रवाना हुए, सबसे आगे उनकी गाडी, इसके पीछे 40 गाडियां थी, वे पफतेहाबाद रोड, से जयपुर हाउस होते हुए संघ कार्यालय माधव भवन पहुंचे। उनका जगह जगह स्वागत किया गया, माला पहनाई गई। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया साथ ही कुछ लोगों ने फोटो साथ में लेने के लिए मुंह पर मास्क नहीं लगाया।
मना किया था, माने नहीं कार्यकर्ता
इस मामले में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय का मीडिया से कहना है कि कार्यकर्ताओं से मना किया था कि वे स्वागत के लिए ना आएं, इसके लिए पत्र भी जारी किया था। कुछ लोगों को बताया था कि सामवार को आएंगे, लोग नहीं माने तो सामाजिक दूरी का पालन भी कराया, कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।