आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज घर पर रहकर इलाज करा सकते हैं, 14 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं, जानें नियम।
आगरा में कोरोना के लक्षण रहित मरीजों को घर पर रहकर इलाज होम आइसोलेशन करने की अनुमति दी जा रही है। यह अनुमति जिन मरीजों में कोई लक्षण नहीं है, उन्हें ही दी जा रही है।
ये हैं नियम
घर में दो टॉयलेट और कोरोना पॉजिटिव मरीज के लिए अलग से कमरा होना चाहिए
मरीज की देखरेख के लिए एक तीमारदार हो, जो स्वास्थ्य विभाग को हर रोज खून में आक्सीजन और बुखार सहित अन्य बीमारी से जुडी जानकारी दे सके।
होम आइसोलेशन के लिए किट लेनी होगी, इसमें पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर और थर्मल स्क्रैनर होना चाहिए, जिससे तीमारदार और मरीज अपनी जांच कर सके
घर पर हाइपोक्लोराइट का घोल हो, जिससे घर को सैनेटाइज किया जा सके
मरीज को अपने कमरे में रहना है, वह अपने कपडे भी खुद ही धोए
10 दिन बाद छुटटी, सात दिन होम क्वारंटीन
कोरोना की रिपोर्ट आने के 10 दिन बाद मरीज का होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा, इसके बाद सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा।
ये है तरीका
कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद आरआरटी टीम संपर्क करेगी, उससे कहना है कि होम आइसोलेशन में रहना चाहते हैं। टीम घर का निरीक्षण करेगी, यह देखेगी कि घर में अलग कमरा और टॉयलेट है या नहीं, टीम द्वारा कुछ दवाएं दी जाएंगी