आगरालीक्स… आगरा के होटलों के साथ ही फार्म हाउस में आन डिमांड कॉल गर्ल भेजी जातीं थी, युवतियों की सप्लायर रोशनी ने ग्राहकों के नाम बताए, इसमें कारोबारियों की संख्या अधिक है।
आगरा में आठ जुलाई को 100 फुटा क्षेत्र ताजगंज से हुंडई आई 20 नंबर एमपी 09 ईब्ल्यू 3736 से रोशनी नागवानी और उसके साथी राहुल मिश्रा निवासी क्रष्णा पुरी थाना ताजगंज को अरेस्ट कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया, कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने रोशनी को 48 घंटे के रिमांड पर 23 जुलाई को लिया है।
फार्म हाउस में भेजती थी ऑन डिमांड कॉल गर्ल
एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि रोशनी ने पूछताछ में बताया कि वह शहर के कई फार्म हाउस में ऑन डिमांड कॉल गर्ल भेजती थी। दिल्ली, मुंबई और लुधियाना से कॉल गर्ल आती थीं। रूस और उज्बेकिस्तान से भी टूरिस्ट वीजा पर युवतियां आती थीं। ऑन डिमांड होटलों में सप्लाई करती थी।
10 एजेंट, होटल में विदेशी युवतियों की सप्लाई
रोशनी के 10 दस एजेंट थे। इन एजेंट के माध्यम से रोशनी के पास डिमांड आती थीं। दिल्ली के कई एजेंट उसे कॉल गर्ल सप्लाई करते थे। पुलिस अब होटल और फार्म हाउसों के बारे में जानकारी कर रही है। इस मामले के विवेचक मोहसिन खान, इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार सहित 10 पुलिस कर्मियों की टीम रोशनी से पूछताछ कर रही है, उससे 50 सवालों के जवाब पूछे जा रहे हैं, जिससे रैकेट को पकडा जा सके। दिल्ली में सोनू पंजाबन देह व्यापार का गैंग चलाती है। एक 12 वर्षीय बालिका के अगवा कर देह व्यापार कराने के मामले में उसे बुधवार को ही कोर्ट ने 24 वर्ष की सजा सुनाई है। पुलिस को आशंका है कि रोशनी के तार उससे भी जुड़े हो सकते हैं।