आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव एक और मौत, 23 नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव 1600 के पार। देखे किस क्षेत्र से आए केस
आगरा में कोरोना के 23 नए केस आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 1604 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को 52 साल की सुभाष बाजार निवासी महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, उनकी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 97 की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए केस
55 साल के कमला नगर निवासी मरीज, 59 साल के टोटा का ताल मदिया कटरा निवासी मरीज, 38 साल के ध्रुव नगर पश्चिमपुरी निवासी मरीज, 34 साल के माईथान निवासी मरीज, 40 साल के शमसाबाद निवासी मरीज, 42 साल के नगला जस्सा निवासी मरीज, 56 साल के कोटली बगीची देवरी रोड निवासी मरीज, 46 साल के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
76 साल के बुजुर्ग, 16 साल के छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव
76 साल के तोता का ताल लोहामंडी निवासी मरीज, 74 साल के उत्तमपुरी रोड गुम्मड निवासी मरीज, 16 साल के कमला नगर निवासी मरीज, 52 साल के सुल्तानपुरा निवासी मरीज, 22 साल के पीपल मंडी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
10 मरीज हुए ठीक, 206 मरीज भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1301 मरीज ठीक हो चुके हैं। 206 मरीज भर्ती हैं।