आगरालीक्स …आगरा का 26 जुलाई का प्रेस रिव्यू मिनी लॉक डाउन में शराब की दुकानें खुलीं तो रक्षाबंधन में मिठाई की दुकानें क्यों नहीं, सीएम को किया टवीट। 45 मिनट पहले खुल गई नो एंट्री।
आगरा में 26 जुलाई को न्यूजपेपरों में अपराध रोकने में नाकाम छह जिलों के कप्तान हटाए गए, गहलोत के निशाने पर अब दिल्ली, पीएम आवास पर धरने की धमकी, अयोध्या में छह अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन से दो दिन पहले होगा अखंड रामायण पाठ, घर घर जलेंगे दीपक, भारत में दो दिन में कोरोना के एक लाख मरीज, एक दिन में 757 की मौत। चीन का हृयूस्टन दूतावास अमेरिका ने कब्जे में लिया। कर्नाटक केरल में बडी संख्या में आईएस आतंकी, यूपी में 27 अगस्त से मॉल में मिलेगी शराब। पहली बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा जांचें। बालीवुड गैंग मेरा काम छीनना चाह रहा है, एआर रहमान। यूपी में कोरोना पर काबू पर बडे अधिकारी लगाए। छात्रों को फीस में राहत मिल सकती है।

अमर उजाला.. शहर के दो लाख लोगों को सुबह नहीं मिल सका पानी
भाजपा नेता के फार्म हाउस में देह व्यापार, 12 अरेस्ट
आंबेडकर विवि फर्जी डिग्री मामले में 814 अभ्यर्थियों की 29 जुलाई तक कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे रिपोर्ट
दैनिक जागरण.. राज्यमंत्री की एस्कार्ट का ड्राइवर कोरोना संक्रमित, 21 नए केस, 1625 हुए केस
भाई सहित दबोचा आगरा गैंग का सरगना, कभी दुकान में झाडू लगाता था हरीश
विवि में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराते समय आरोग्य सेतु की देनी होगी जानकारी
हिंदुस्तान... सडकों पर गंदगी अधिकारी किए तलब
कोरोना के मरीजों का अस्पताल से तो घर पर इलाज अच्छा
आवारा पशुओं के हमले में पूर्व प्रधान की मौत
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/