आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे एक्सपोर्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 30 दिन में कंटेनमेंट जोन की संख्या 62 से बढकर 102 पहुंच गई है।
आगरा के गोकुलपुरा राजा की मंडी निवासी 46 साल के बडे एक्सपोर्टर की कोरोना की जांच की गई, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजा की मंडी में मार्बल का काम है। देश विदेश में सप्लाई होती है।
जुलाई में तेजी से बढे कोरोना के केस
जुलाई में अनलॉक टू में छूट मिलने के बाद कोरोना के केस तेजी से बढे हैं, आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 1625 पहुंच गई है, पिछले कई दिनों से 20 से अधिक कोरोना के नए केस आ रहे हैं। इसमें निमोनिया और सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किए गए गंभीर मरीज भी शामिल हैं।
कंटेनमेंट जोन की संख्या 62 से बढकर 102
आगरा में जून में कंटेनमेंट जोन की संख्या 60 से 65 के बीच थी, जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मरीज के घर के पास पास बैरीकेटिंग की जा रही है। जुलाई में केस बढने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या बढकर 102 पहुंच गई है।