आगरालीक्स.. यह सप्ताह त्योहार का है, डीएम प्रभु एन सिंह ने त्योहार पर एक अगस्त से 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन पर कहा है कि रक्षाबंधन और ईद पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।
आगरा में हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे तक मिनी लॉक डाउन रहता है, इस 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रहते हैं। बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक रहती है, पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करती है। मगर, इस बार एक अगस्त को ईद है और तीन अगस्त को रक्षाबंधन है, दुकानदारों द्वारा एक और दो अगस्त को मिठाई सहित अन्य दुकानें खुली रहने की मांग की जा रही थी।

आगरा में सब मोबाइल पर व्यस्त हैं, अपने शोरूम, ब्रांड का https://agraleaks.com/ पर डिजिटल प्रमोशन कराएं, ग्राहकों तक पहुंचे, कॉल करें 7060515454, 9837011449
पांच दिन में कर लें खरीदारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि 55 घंटे के लॉक डाउन में कोई छूट नहीं दी जाएगी, ऐसे में पहले पांच दिन में लोग खरीदारी कर सकते है। एक और दो अगस्त को मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रहेगा, बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।