आगरालीक्स.. आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल प्रोपर्टी कुर्क करने पहुंची मथुरा पुलिस, पुलिस मनोज गोयल की कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड की दुकान और एक गाडी जो मनोज गोयल की पत्नी रुचि गोयल के नाम है उसे कुर्क करेगी।
मथुरा रिफाइनरी से तेल चोरी के मामले में अरेस्ट किए गए 22 नेहरू नगर, हरीपर्वत निवासी तेल माफिया मनोज गोयल उर्फ मनोज कुमार गोयल पुत्र घूरेलाल पर गैंगस्टर दर्ज है। मथुरा पुलिस मनोज गोयल की प्रोपर्टी कुर्क करने के लिए आगरा पहुंची, यहां पुलिस कमला नगर स्थित मनोज गोयल की दुकान को पुलिस कुर्क करेगी, इस दुकान की कीमत करीब एक करोड बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस मनोज गोयल की पत्नी रुचि गोयल के नाम पंजीक्रत एक गाडी को भी कुर्क करेगी।
2017 में पकडा गया था मामला
आगरा के 22 नेहरू नगर, हरीपर्वत निवासी तेल माफिया मनोज गोयल उर्फ मनोज कुमार गोयल पुत्र घूरेलाल द्वारा मथुरा के हाईवे के रामकृष्णपुरम में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में बाल्व लगाकर कई सालों से तेल चोरी करने के मामले में 8 फरवरी 2017 को पकडा गया। करीब 100 करोड़ की तेल चोरी के आरोप में पुलिस ने तेल माफिया मनोज गोयल और उसके साथियों को मथुरा से अरेस्ट करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में मनोज गोयल पर गैंगस्टर लगी है, उसके पकडे जाने के बाद से आगरा, मथुरा और फीरोजाबाद में मनोज गोयल द्वारा संचालित पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।
डेढ साल से हो रही थी चोरी
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन मथुरा पंप स्टेशन के मुख्य प्रचालन प्रबंधक ने भी 31 अक्तूबर 2015 से तेल चोरी होना माना है। ऐसा हाईवे पुलिस को 31 जनवरी-2019 में प्रबंधक ने लिखकर भी दिया है।