आगरालीक्स …अब कोरोना वार्ड में डयूटी करने से इन्कार करने वाले डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मास्क ना लगाने पर 500 रुपये का चालान, नाम लाउडस्पीकर पर करें एनाउंस।
मंगलवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा डॉ रजनीश दुबे और अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार ने विकास भवन फीरोजाबाद में आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी के अधिकारियों के साथ बैठक की। फीरोजाबाद में आइसोलेशन वार्ड में कुछ डॉक्टरों द्वारा डयूटी करने से इन्कार करने की बात कही गई, इस पर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे डॉक्टरों पर महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराएं। इनकी डिग्री को निरस्त करने की कार्रवाई करें।
500 रुपये का काटा जाए चालान
बैठक में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन में सख्ती करें, बेवजह बाहर निकलने वाले और मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की जाए, 500 रुपये का चालान काटा जाए। ऐसे लोगों का नाम लाउडस्पीकर से एनाउंस किया जाए, जिससे सभी लोग जान सकें कि यह व्यक्ति बिना मास्क के घूम रहा था।
एंबुलेंस की बढाई जाए संख्या
कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस की संख्या बढाने के लिए कहा, बोलेरो गाड़ियों को अधिकृत कर सकते हैं।