आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत, 24 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1700 पार, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 24 केस आए हैं, एसएन में 63 साल की माईथान निवासी महिला मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। उनकी मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 98 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से आए मरीज
52 साल के घटिया आजम खां निवासी मरीज, 50 साल की मलपुरा निवासी महिला मरीज, 67 साल की नगला पदी निवासी महिला मरीज, 39 साल के आलोक नगर बिचपुरी निवासी मरीज, 44 साल के शक्ति नगर ग्वालियर रोड निवासी मरीज, 24 साल की हरीश चंद्र एस्टेट निवासी महिला मरीज, 37 साल की फतेहपुर सीकरी निवासी मरीज, 45 साल के जगनेर पुलिस स्टेशन निवासी मरीज, 24 साल की जाटव टूला बाह निवासी मरीज, 33 साल के शमसाबाद निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एक ही परिवार के कई सदस्य पॉजिटिव
मानसरोवर कॉलोनी निवासी 25 महिला मरीज, 21 साल की महिला मरीज, नौ साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ये सभी एक ही परिवार के हैं। विमल वाटिका निवासी 28, 29 साल के युवक, 29 और 25 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 49 साल के मंगलम एस्टेट निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 40 साल, 50 साल, 60 साल की महिला मरीज नगला धनी न्यू विजय नगर कॉलोनी और 25 साल के सांई मंदिर पश्चिमपुरी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
6 मरीज डिस्चार्ज, 222 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव छह मरीजों को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया, इस तरह 1381 मरीज ठीक हो चुके हैं, 222 मरीज भर्ती हैं।