आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव की मौत, 29 नए केस आने से कुल केस हुए 1730 पहुंच गए हैं। किस क्षेत्र से आए केस
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 99 की मौत हो चुकी है। वहीं, बुधवार को 29 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 1730 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
62 साल के जयरामबाग दयालबाग के मरीज, 51 साल के एचआइजी पफृलैट, संजय प्लेस, 74 साल के मुख्य बाजार अकोला, बरौली अहीर के 48 साल, 40 साल और 27 साल के युवक, फतेहपुर सीकरी की 55 साल, 28 और 24 साल की महिला मरीज, 34 साल की बाह की महिला मरीज, 40 साल के अस्थायी जेल के मरीज, 42 साल के मरीज, 63 साल के हरीपर्वत के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
21 मरीज हुए डिस्चार्ज, 229 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 21 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, 1402 मरीज ठीक हो गए हैं। 229 भर्ती हैं।