आगरालीक्स.. आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, स्लीपर बस डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत, 20 से अधिक घायल।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात को स्लीपर बस फीरोजाबाद के नगला खंगार में डिवाइडर से टकरा गई, बस प्रतापगढ से दिल्ली जा रही थी, बस में 50 से अधिक यात्री थे। हादसे के समय यात्री बस में सो रहे थे, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
हादसे में ड्राइवर की मौत
भीषण हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, ड्राइवर की शिनाख्त 50 साल के मुख्तार निवासी दिल्ली हुई है। जबकि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हैं।