आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के केस बढने पर आरटीओ कार्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन छह से 14 अगस्त तक निरस्त कर दिए हैं। 15 अगस्त के बाद निर्णय लिया जाएगा कि लर्निंग डीएल के लिए आवेदन कब से शुरू किए जाने हैं।
एआरटीओ प्रशासन एके सिंह का मीडिया से कहना है कि लर्निंग डीएल के लिए स्लॉट की संख्या कम करने के बाद भी भीड कम नहीं हो रही है। कई जगह आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं, ऐसे में मुख्यालय के निर्देश पर 6 से 14 अगस्त तक लर्निंग डीएल के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। परमिट, परमानेंट लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया चलती रहेगी।